उत्तर प्रदेश राज्य

vaad.up.nic: राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली, RCCMS UP

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से अब नागरिकों को राजस्व न्यायालयों में कुल 2642, नायब तहसीलदार न्यायालय से लेकर राजस्व परिषद तक, लंबित और निपटाए गए मामलों से संबंधित, जैसे कि नियत तारीखों की जानकारी, अदालत में की गई कार्यवाही और द्वारा पारित आदेश कोर्ट को अब 'ऑनलाइन' देखा जा सकता है।

By Saloni uniyal
Published on
Revenue-Court-Computerized-Management-System
Revenue-Court-Computerized-Management-System

उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग और न्यायिक प्रशासन के द्वारा राज्य के राजस्व न्यायालयों की कार्यवाही को ऑनलाइन देखने के लिये vaad.up.nic पोर्टल को लांच किया गया है। vaad.up.nic.in पोर्टल राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के तहत कार्य करता है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों को राजस्व न्यायालय से संबंधी सभी सुविधाएँ ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जाएगी। अब नागरिकों को राजस्व विभाग से जुड़ी किसी भी सेवा को प्राप्त करने के लिए कही जाने की आवश्यकता नहीं है। भारत के सुप्रीम कोर्ट और राज्यों के उच्चतम न्यायालयों के द्वारा पहले से ही वाद की स्थिति को ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में DM और SDM के स्तर पर लंबित लघुवाद और उनके निपटारे की प्रक्रिया की कार्यवाही को ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान की गयी है। राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से अब नागरिकों को राजस्व न्यायालयों में कुल 2642, नायब तहसीलदार न्यायालय से लेकर राजस्व परिषद तक, लंबित और निपटाए गए मामलों से संबंधित, जैसे कि नियत तारीखों की जानकारी, अदालत में की गई कार्यवाही और द्वारा पारित आदेश कोर्ट को अब ‘ऑनलाइन’ देखा जा सकता है।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से RCCMS UP से संबंधी सभी जानकारी साझा करने जा रहे है ,अतः vaad.up.nic.in से संबंधी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़े

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली

वर्ष 2013 में उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से RCCMS UP को शुरू किया गया। जिसके माध्यम से राज्य में मौजूद सभी राजस्व न्यायालयों को कम्प्यूटरीकृत किया गया है। vaad.up.nic.in पोर्टल की सहायता से राज्य के आमजन नागरिकों को राजस्व न्यायालयों से संबंधी सभी जानकारी अब ऑनलाइन रूप में उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सेवाओं को आसान और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध जानकारी को पारदर्शिता के माध्यम से प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। vaad.up.nic पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल एप्लीकेशन को भी लॉन्च किया गया है। अब सभी लाभार्थी नागरिक अपने मोबाइल फ़ोन में इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करके राजस्व न्यायालय से संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

मुकदमे की स्थिति ऑनलाइन कैसे चेक करें: RCCMS UP Case Status

यदि नागरिक के द्वारा राजस्व न्यायालय से संबंधी किसी प्रकार का कोई मुकदमा किया गया है तो वह अपने मुकदमे की स्थिति चेक (RCCMS UP Case Status) करने के लिए नीचे बताई गयी प्रक्रिया के अनुसार आसानी से कार्यवाही से संबंधी विवरण को चेक कर सकते है।

  • मुकदमे से संबंधी विवरण ऑनलाइन चेक करने हेतु की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात पोर्टल के होम पेज में वाद खोज विधि के सेक्शन में कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या के विकल्प को चुने।
  • अब नए पेज में व्यक्ति को कंप्यूटरीकृत वाद संख्या को दर्ज करना है।
trial-status-online
  • और प्रदर्शित करें के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात मुकदमे से संबंधित समस्त विवरण व्यक्ति के स्क्रीन में दिखाई देगा।
  • इस प्रकार राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से मुकदमे की स्थिति ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

How to View Revenue Village Code from RCCMS Portal?

  • RCCMS पोर्टल से राजस्व ग्राम कोड देखने के लिए पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में मुकदमे की सूची वाले सेक्शन में जाएँ।
  • इसके पश्चात राजस्व ग्राम कोड के विकल्प का चयन करें।
  • अब नए पेज में नागरिकों को ग्राम कोड देखने के लिए दी गयी जानकारी को दर्ज करना है।
  • जैसे-जनपद , तहसील ,परगना ,ग्राम आदि।
Revenue-Village-Code-from-RCCMS-Portal
  • उक्त दी गयी जानकारी भरने के अनुसार ग्राम कोड स्क्रीन में प्रदर्शित हो जायेगा।
  • इस प्रकार पोर्टल के माध्यम से राजस्व ग्राम कोड देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

vaad.up.nic.in RCCMS UP

आर्टिकल RCCMS UP
वर्ष 2025
पोर्टल RCCMS UP
राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली
राज्यउत्तर प्रदेश
पोर्टल लॉन्च 2013
उद्देश्य राजस्व न्यायालय से संबंधी समस्त सेवाओं को आमजन
नागरिकों को ऑनलाइन रूप में प्रदान करना
लाभार्थीयूपी राज्य के सभी नागरिक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली का उद्देश्य RCCMS UP

Revenue Court Computerized Management System (RCCMS) का मुख्य उद्देश्य है राज्य के सभी नागरिकों तक राजस्व न्यायालय से संबंधी सेवा को आसानी से उपलब्ध करवाना। अब राज्य के आमजन नागरिकों को राजस्व विभाग से जुड़ी किसी भी सेवा को प्राप्त करने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक घर बैठे इंटरनेट की सहायता से सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से इस पोर्टल की मदद से नागरिकों को पारदर्शी रूप में सेवा प्रदान की जाएगी। इस पोर्टल में मौजूद सेवाओं का लाभ सभी मूल निवासी नागरिक प्राप्त कर सकते है।

यूपी आरसीसीएमएस ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

आमजन नागरिकों की सुविधा के लिए RCCMS UP पोर्टल में विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध की गयी है जिसका संपूर्ण विवरण नीचे दिया गया है। आप नीचे दी गयी जानकारी के अनुसार देख सकते है की किस प्रकार नागरिकों की सुविधा के लिए सेवाओं को पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।

  1. वाद सूची
    • दैनिक वाद तालिका
    • परिपक्व/अपरि. तालिका
  2. वाद खोज विधि
    • कंप्यूटरीकृत वाद सं०
    • वरासत हेतु आवेदन की स्थिति जाने
    • भूखण्ड / गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जाने
    • राजस्व ग्राम कोड
    • कैविएट खोजें
    • वाद संख्या
    • पंजीकरण वर्ष
    • वादी / प्रतिवादी
    • पंजीकरण तिथि
    • नवीन वाद(राजस्व परिषद)
    • सुनवाई तिथि
    • अधिनियम
    • विवादित भूमि के ग्राम द्वारा
  3. न्यायालय आदेश
    • आदेश तिथि
    • वाद संख्या
  4. लॉगिन (राजस्व परिषद)
    • लॉगिन (राजस्व परिषद)
    • मण्डल सहायक लॉगिन
  5. लॉगिन (एन.टी. से मण्डलायुक्त)
  6. ऑनलाइन आवेदन
    • ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रक्रिया
    • धारा “34”
    • धारा “80” सीपीसी
    • उत्तराधिकार / वरासत
    • कैविएट पंजीकरण
  7. फोलियो
    • एकल खिड़की प्रणाली
    • लॉगिन (लेखपाल/रा.नि.)
    • लेखपाल/राजस्व निरीक्षक लॉगिन
    • आर. आर. के. लॉगिन
  8. चकबन्दी न्यायालय
    • चकबन्दी न्यायालय
कंप्यूटरीकृत वाद संख्या से खोजेंवाद संख्या
लेखपाल/राजस्व लॉगिन (एन०टी० से)
वादी / प्रतिवादी स्तर चुने सुनवाई तिथि
उत्तराधिकार / वरासत हेतु आवेदन ऑनलाइन आवेदन संख्या से खोजें
दैनिक वाद तालिकाराजस्व ग्राम कोड

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के लिए मोबाइल एप्लीकेशन (एंड्रॉयड) कैसे डाउनलोड करें?

RCCMS UP मोबाइल एप्लीकेशन को नागरिक vaad.up.nic.in पोर्टल या फिर अपने मोबाइल फ़ोन में मौजूद गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। आप हमारे द्वारा नीचे दी गयी लिंक के आधार पर भी आसानी से राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है। यह एप्लीकेशन राजस्व न्यायालय से संबंधी सेवाओं को आसान एवं बेहतर बनाने के लक्ष्य से लॉन्च किया गया है। केवल एंड्रॉयड मोबाइल उपयोग करने वाले व्यक्ति ही इस मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है। नीचे दी गयी लिंक के आधार पर मोबाइल ऍप डाउनलोड करें।

Revenue Court Computerized Management System (RCCMS)
Mobile App – 

डाउनलोड करने के लिए Download के बटन पर क्लिक करें

RCCMS UP से संबंधित प्रश्न उत्तर

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट http://vaad.up.nic.in है।

RCCMS UP पोर्टल क्यों लॉन्च किया गया है ?

यह राजस्व न्यायालयों से संबंधी सभी सेवाओं को नागरिकों तक ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाने हेतु RCCMS UP पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

RCCMS का पूरा नाम क्या है ?

Revenue Court Computerized Management System (RCCMS) का पूरा नाम है इसको हिंदी में राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली कहा जाता है।

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली में कितने न्यायालय शामिल किये गए है ?

नागरिकों तक सुविधा पहुंचाने के लिए नायब तहसीलदार न्यायालय से लेकर राजस्व परिषद् तक के कुल 2642 न्यायालय राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली में शामिल किये गए है।

RCCMS UP पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को क्या सुविधाएँ प्राप्त हुई है ?

राजस्व न्यायालय से जुड़ी किसी भी प्रकार की सेवा के लिए नागरिकों को कही जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। RCCMS UP पोर्टल घर बैठे नागरिकों को अब राजस्व न्यायालय से संबंधी सेवा प्रदान कर रहा है।

RCCMS UP के माध्यम से क्या राज्यवासी मुकदमे की स्थिति की जांच ऑनलाइन मोड में कर सकते है ?

हाँ RCCMS UP के माध्यम से मुकदमे की स्थिति की जांच राज्य वासी ऑनलाइन के अंतर्गत चेक कर सकते है।

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के लिए मोबाइल एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें ?

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के लिए मोबाइल एप्लीकेशन (एंड्रॉयड) का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक :- यहां क्लिक करें

Leave a Comment