10वीं के बाद सरकारी नौकरी: वर्तमान समय की बात करें तो युवाओं में सरकारी नौकरी का क्रेज सबसे ज्यादा है। यह तो हम सभी जानते हैं सरकारी नौकरी में चयनित होने वाले सफल उम्मीदवार को Job Security (सुरक्षा) और स्थिरता (Stability) प्रदान करती है। देश में विभिन्न केंद्र एवं राज्य स्तरीय के चयन आयोगों के द्वारा 10 वीं, 12 वीं और स्नातक स्तर की सरकारी नौकरी भर्ती हेतु परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं जिसमें बड़ी संख्या में युवा भाग लेते हैं।
आज का हमारा विषय है की 10 वीं के बाद आप किन-किन सरकारी नौकरी हेतु आवेदन कर सकते हैं। यदि आप एक युवा हैं और सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षा की तैयारी करते हैं तो आपके लिए हमारा यह आर्टिकल मददगार हो सकता है।

10 वीं के बाद सरकारी नौकरी के अवसर
वैसे तो आप विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में 10वीं के बाद अलग-अलग पदों में होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा दे सकते हैं। हमारे देश के बहुत से सरकारी क्षेत्र रेलवे, डिफेन्स, पीएसयू (PSU), SSC, युवाओं को 10th के बाद सरकारी नौकरी के अवसर प्रदान करते हैं। आपको बताते चलें की अधिकतर 10वीं पास पदों के लिए किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं होती। आप बिना किसी कार्य अनुभव के 10वीं पास सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दसवीं के बाद आप रेलवे में कर सकते हैं सरकारी नौकरी
रेलवे (Railway) हमारे देश के युवाओं को रोजगार देने वाला एक बहुत बड़ा पब्लिक सेक्टर है जिसमें लाखों की संख्या में कर्मचारी कार्य करते हैं। आपको रेलवे विभाग ने नौकरी की भर्ती हेतु क्षेत्रानुसार अलग-अलग Recruitment बोर्ड बनाएं जो रेलवे की विभिन्न पदों की भर्ती करते हैं। हम आपको रेलवे में 10वीं के बाद की जाने वाली नौकरी की लिस्ट टेबल के माध्यम से बता रहे हैं –
Exam Name (भर्ती परीक्षा का नाम) | Post (पद) | Age limit (आयु सीमा) |
RRB Group D | Helper, Fitter, Cabin Man, Keyman, Leverman, Porter, Shunter, Welder, Trackman, Switchman | 18-33 years |
DLW Apprentice Recruitment | Non-ITI Apprentice | 15-22 years |
RRB ALP | ITI | 18-30 years |
Railway Apprentice | ITI Posts | 15-24 years |
RPF Constable | Constable | 18-25 years |
10th के बाद SSC के द्वारा सरकारी नौकरी हेतु की जाने वाली भर्तियां
केंद्र सरकार के तहत काम करने वाले SSC (कर्मचारी चयन आयोग) के द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 10वीं पास अलग-अलग पदों में भर्तियां की जाती हैं। SSC प्रत्येक वर्ष बहुत बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों हेतु नोटिफिकेशन जारी करता है और भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है। आगे आपको हमने टेबल के माध्यम SSC द्वारा आयोजित 10वीं स्तर की भर्ती परीक्षाओं की लिस्ट दी है आप इसके बारे में पढ़ सकते हैं –
Exam Name (भर्ती परीक्षा का नाम) | Post (पद) | Age limit (आयु सीमा ) |
SSC MTS | Gardner, Peon, Daftary, Watchman, Cleaning Staff, Junior Gestetner Operator | 18-25 years |
SSC Selection Post | Office Attendant, Field Attendant, Canteen Attendant, Binder | 18-30 years |
Delhi Police AWO TPO Recruitment | Head Constable (AWO/TPO) | 18-27 years |
रक्षा (Defence) के क्षेत्र में 10वीं के बाद सरकारी नौकरी :
यदि आप रक्षा विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाली भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल में 10 वीं के बाद अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप कांस्टेबल, गार्डनर आदि पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक वर्ष इन सभी पदों के लिए सेना और सुरक्षा बालों हेतु बहुत सी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करवायीं जाती हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ओपन रैली भर्ती या परीक्षा के माध्यम से होने वाली दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Exam Name (भर्ती परीक्षा का नाम) | Post (पद) | Age limit (आयु सीमा) |
Multi-Tasking Staff -Director General Armed Forces Medical Services | Gardner, Peon, Watchman, Messenger, Sweeper, Daftary | 18-25 years |
ITBP Constable | Constable General Duty | 18-23 years |
Assam Riffles Constable | Constable General Duty, Mechanic | 18-28 years |
BSF Constable | Constable General Duty | 18-23 years |
CRPF Constables | Constable | 18-23 years |
BRO Multi Skill Worker | ITI Worker | 18-25 years |
10th के बाद राज्य स्तरीय चयन आयोग की सरकारी नौकरी
हमारे देश में सभी राज्य अपने-अपने चयन आयोग के द्वारा राज्य सरकारों में खाली पदों के लिए 10वीं स्तर की सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करवाते हैं। आप राज्य की चयन आयोग की भर्ती परीक्षा के द्वारा डाक विभाग, पुलिस विभाग, फारेस्ट विभाग आदि में सफल होकर सरकारी नौकरी के लिए चयनित हो सकते हैं, यहां हमने आपको कुछ राज्यों के चयन आयोग अलग-अलग पदों हेतु होने वाली परीक्षा की लिस्ट दी है –
Exam Name (भर्ती परीक्षा का नाम) | Post (पद) | Age limit (आयु सीमा) |
Bihar Police Constable | Constable | 18-25 years |
Himachal Pradesh Constable | Constable | 20-25 years |
Jharkhand Constable Recruitment | Constables, Urban Home Guards | 18-30 years,19-40 years |
West Bengal Excise Constable Recruitment | Excise Constables | 18-27 years |
Karnataka Forest Recruitment | Forest Guard | 18-35 years |
Anganwadi Recruitment | Worker, Helper | 18 years minimum |
NCRB Recruitment | Head Constable | Maximum Age 56 years |
DDA Recruitment for various post | Mali | 18-25 years |
Odisha 9th Battalion Constable Recruitment | Battalion Constable | 18-23 years |
Tripura Police Rifleman Recruitment | Police Rifleman | 18-23 years |
AP Police Driver Recruitment | Police Driver | 18-30 years |
Maharashtra Police Constable Driver Recruitment | Police Constable Driver | 18-30 years |
HSSC Recruitment | Work Supervisor, Auto Diesel Mechanic, Carpenter Plumber, Painter, Maison, Lift Operator, Electrician, Blacksmith | 17-42 years |
Delhi Transport Corporation | Bus Driver | 19-50 years |
Public Sector Unit (PSU) में 10वीं के बाद सरकारी नौकरी:
आपने 10 वीं के बाद ITI या कोई डिप्लोमा कोर्स किया है तो आप देश के PSU क्षेत्र में निकलने वाली रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। PSU कंपनियों के द्वारा अपरेंटिस या ट्रेनिंग के तौर पर 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती निकली जाती है। आपको बताते चलें की अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौरान PSU कंपनियों के द्वारा प्रतिमाह Stipend के तौर पर कुछ वेतन भी प्रदान किया जाता है।
Exam Name (भर्ती परीक्षा का नाम) | Post (पद) | Age limit (आयु सीमा) |
ESIC UDC | UDC, Stenographer | 18-27 years |
UPRVUNL | Technician Grade II | 18-40 years |
GAIL Patwari | Patwari, Lekhpal | – |
Hindustan Shipyard Limited | Driver | 28 Years |
Bharat heavy Electrical limited ( BHEL ) | ITI Apprenticeship , Diploma training | 28 Years |
डाक विभाग में 10वीं के बाद ग्रामीण डाक सेवक (Dak Sewak) की सरकारी नौकरी:
यदि आप 10वीं के बाद डाक विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप देश के विभिन्न डाक क्षेत्र के द्वारा निकलने वाली ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक एक तरह से पोस्टमास्टर या डाकिया के रूप में कार्य करता है जिसको सही पते पर चिट्ठियां, सरकारी अधिकृत पत्र आदि पहुंचाने का काम करना होता है। आपको बताते चलें की डाक विभाग के द्वारा प्रत्येक वर्ष ज़ोनवाइज ग्रामीण डाक सेवक के रिक्त पदों की भर्तियां निकाली जाती हैं।
Exam Name (भर्ती परीक्षा का नाम) | Post (पद) | Age limit (आयु सीमा) |
AP Postal Circle GDS | GDS, Multitasking Staff (MTS), Postman/Mailguard | 18-40 years |
Telangana Postal Circle GDS | GDS, Multitasking Staff (MTS), Postman/Mailguard, Branch postmaster, Assistant Branch Postmaster, Driver Post | 18-40 years |
Uttar Pradesh Postal Circle GDS | GDS, Multitasking Staff (MTS), Postman/Mailguard, Branch postmaster, Assistant Branch Postmaster, Driver Post | 18-40 years |
Maharashtra Postal Circle GDS | Dak Sevak, Branch postmaster, Assistant Branch Postmaster | 18-40 years |
Chattisgarh Postal Circle GDS | GDS, Multitasking Staff (MTS), Postman/Mailguard, Branch postmaster, Assistant Branch Postmaster | 18-40 years |
Delhi Postal Circle GDS | Dak Sevak, Branch postmaster, Assistant Branch Postmaster | 18-40 years |
10th Pass Govt Jobs FAQs :
यदि आप ITI Apprentice के लिए रेलवे में आवेदन करना चाहते हैं तो आप रेलवे के विभिन्न भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन जाकर आवेदन कर सकते हैं
ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती के आवेदन हेतु वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ है।
ITBP Constable की भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष है
10वीं के बाद सरकारी नौकरी हेतु SSC में आप SSC MTS, SSC Office Attendant, SSC GD कांस्टेबल आदि पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे आईटीआई अपरेंटिस के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए –
अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / स्कूल से 10वीं में 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।
अभ्यर्थी के पास NCVT से मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
ग्रामीण डाक सेवक (Dak Sewak) को प्रतिमाह Rs.14,500/- सभी भत्तों सहित का वेतन दिया जाता है।