
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक (Assistant Operator) और कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना UP Police AO PET Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी UP Police AO PET Exam 2025?
उत्तर प्रदेश पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए PET परीक्षा 7 मार्च 2025 को निर्धारित की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले लेना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
UP Police AO Exam Date और रिजल्ट की महत्वपूर्ण जानकारी
- आवेदन प्रक्रिया: यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर पदों के लिए 20 जनवरी 2022 को आवेदन लिंक एक्टिव किया गया था। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 थी।
- परीक्षा तिथि: लिखित परीक्षा 01 फरवरी से 08 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी।
- आंसर की जारी: प्रारंभिक आंसर की 24 फरवरी 2024 को और रिवाइज्ड आंसर की 28 जून 2024 को जारी हुई थी।
- रिजल्ट जारी: परीक्षा का परिणाम 7 अगस्त 2024 को घोषित किया गया था।
यह भी देखें: क्या आपके पास भी एक से ज्यादा UAN अकाउंट हैं? इन आसान तरीकों से करें मर्ज, PF ट्रैक करना होगा आसान!
कैसे डाउनलोड करें UP Police AO PET Admit Card 2025?
UP Police Assistant Operator PET Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती-2022 पीईटी के प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जाने हेतु महत्वपूर्ण सूचना” पर क्लिक करें।
- PET Admit Card लिंक पर जाएं।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं।
यह भी देखें: Rule Change: ये 5 बड़े बदलाव 1 मार्च से लागू होंगे, हर घर और जेब पर पड़ेगा इनका सीधा असर!
एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होती है या उसमें कोई गलती पाई जाती है, तो वे तुरंत 044-47749013 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
ध्यान दें, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय रहते इसे डाउनलोड और सत्यापित कर लें।
यह भी देखें: Alimony Rule: तलाक के बाद सिर्फ पति ही नहीं, इनसे भी मिल सकता है गुजारा भत्ता – जानिए नियम
महत्वपूर्ण निर्देश परीक्षा के लिए
- परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं।
- एडमिट कार्ड के अलावा एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है।
- परीक्षा में अनुशासन का पालन करें और किसी भी अनुचित साधन का उपयोग न करें।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं है।