
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 2024-25 भर्ती परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपडेटेड एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा, RSMSSB Revised Exam Calendar 2024-25 को सीधे इस लिंक https://rsmssb.rajasthan.gov.in/page?menuName=Home के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है।
RSMSSB एग्जाम कैलेंडर 2024-25: नई परीक्षा तिथियां
RSMSSB ने कुछ परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड डेट्स जारी की हैं, जो इस प्रकार हैं जैसे पटवारी परीक्षा 11 मई, 2025 और जेल गार्ड सीधी भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल, 2025 जूनियर तकनीकी सहायक (संविदा) भर्ती परीक्षा: 18 मई, 2025 इसके आलावा स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड II (टाइपिंग टेस्ट): 19-20 मार्च, 2025
RSMSSB रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर 2024-25 कैसे करें चेक?
- सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘न्यूज़ सेक्शन’ में उपलब्ध RSMSSB Exam Calendar 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक PDF फाइल खुलेगी।
- इसमें अपडेटेड एग्जाम शेड्यूल की पूरी जानकारी देखें।
- उम्मीदवार चाहें तो इस PDF को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।
इन लिंक्स से भी कर सकते हैं RSMSSB Exam Calendar 2024-25 चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट्स से भी अपडेटेड परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं:
RSMSSB भर्ती 2024: 1111 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने नवंबर 2024 में जूनियर इंजीनियरों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती का लक्ष्य विभिन्न सरकारी विभागों में 1111 पदों को भरना था।
उम्मीदवारों की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और अब परीक्षा की तारीखों को लेकर अपडेट दिया गया है।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखों की जानकारी के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करें।
- परीक्षा के लिए सिलेबस और पैटर्न को समझने के लिए पुराने नोटिफिकेशन देखें।
- रिवाइज्ड डेट्स को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षा की तैयारी करें।
- परीक्षा से जुड़ी किसी भी फर्जी सूचना पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट प्राप्त करें।