
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से 21 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
यह भी देखें – सरकार का बड़ा फैसला! सरकारी कर्मचारी और अधिकारी नहीं जा सकेंगे महाकुंभ, लागू किया गया एस्मा
MP Board Exam 2025
इस बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई सख्त नियम लागू किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। सुबह 8 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा और गेट 8:45 बजे पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे।
छात्रों को परीक्षा पुस्तिकाएं सुबह 8:50 बजे प्रदान की जाएंगी, जबकि प्रश्न पत्र 8:55 बजे वितरित किए जाएंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
MPBSE प्रैक्टिकल परीक्षा की जानकारी
मध्य प्रदेश बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय सीमा में परीक्षाएं संपन्न कराएं।
यह भी पढ़ें- ब्रेकिंग: RBSE 10वीं-12वीं टाइम टेबल में बड़ा बदलाव! नए एग्जाम शेड्यूल में चेक कर लें नई डेट
MP Board Exam 2025: नकल रोकने के लिए कड़े कदम
इस साल बोर्ड ने नकल रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यदि किसी छात्र की उत्तर पुस्तिका की सिलाई खुली पाई जाती है, तो इसे नकल के अंतर्गत माना जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा के प्रश्न पत्र सीधे पुलिस स्टेशन से परीक्षा केंद्र तक सुरक्षा में लाए जाएंगे।
बोर्ड परीक्षा में इस बार किसी भी छात्र को अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका (सप्लीमेंट्री कॉपी) नहीं दी जाएगी। इसके बजाय, उत्तर पुस्तिका का आकार बढ़ा दिया गया है ताकि छात्र पूरे समय का उपयोग कर सकें और उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके।
परीक्षा से पहले इन नियमों का ध्यान रखें
- परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है।
- 8:45 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
- परीक्षा की उत्तर पुस्तिका 8:50 बजे और प्रश्न पत्र 8:55 बजे वितरित किया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाना सख्त मना है।
- उत्तर पुस्तिका की सुरक्षा बनाए रखना अनिवार्य होगा।