
India Post GDS Result 2025: भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के 21,413 पदों के लिए चयन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर मेरिट लिस्ट जारी होगी, जहां उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट ऐसे होगी तैयार
भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी। कुछ बोर्ड जैसे दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (DBSE) अपने छात्रों को ग्रेड और प्रतिशत दोनों में अंक देते हैं। ऐसे मामलों में, प्रतिशत को आधार मानकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त उम्मीदवारों को कोई विशेष वरीयता नहीं दी जाएगी।
GDS रिजल्ट चेक करने का तरीका
India Post GDS Result 2025 देखने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- “GDS First Merit List 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
- मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर के माध्यम से मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
कौन-कौन से पद होंगे भरे
GDS भर्ती के तहत पूरे देशभर में कुल 23 सर्किलों में 21,413 पदों को भरा जाएगा। इनमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक शामिल हैं।
विभिन्न राज्यों में कितनी वैकेंसी और भाषा की अनिवार्यता
- उत्तर प्रदेश – 3,004 (हिंदी)
- उत्तराखंड – 568 (हिंदी)
- बिहार – 783 (हिंदी)
- छत्तीसगढ़ – 638 (हिंदी)
- दिल्ली – 30 (हिंदी)
- राजस्थान – N/A (हिंदी)
- हरियाणा – 82 (हिंदी)
- हिमाचल प्रदेश – 331 (हिंदी)
- जम्मू-कश्मीर – 255 (हिंदी/उर्दू)
- झारखंड – 822 (हिंदी)
- मध्य प्रदेश – 1,314 (हिंदी)
- केरल – 1,385 (मलयालम)
- पंजाब – 400 (पंजाबी/अंग्रेजी/हिंदी)
- महाराष्ट्र – 25 (कोंकणी/मराठी)
- उत्तर पूर्वी क्षेत्र – 1,260 (बंगाली/हिंदी/अंग्रेजी/मणिपुरी/मिज़ो)
- ओडिशा – 1,101 (ओड़िया)
- कर्नाटक – 1,135 (कन्नड़)
- तमिलनाडु – 2,292 (तमिल)
- तेलंगाना – 519 (तेलुगू)
- असम – 1,870 (असमिया/बंगाली/बोडो/हिंदी/अंग्रेजी)
- गुजरात – 1,203 (गुजराती)
- पश्चिम बंगाल – 923 (बंगाली/हिंदी/अंग्रेजी/नेपाली)
- आंध्र प्रदेश – 1,215 (तेलुगू)
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के वेतनमान
भारतीय डाक विभाग द्वारा चयनित उम्मीदवारों को निम्न वेतनमान प्रदान किया जाएगा:
- ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) – ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह।
- असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक – ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह।
मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगा?
मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए संबंधित डाक विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान प्रमाण, और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने होंगे।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 में आवेदन के लिए मुख्य बिंदु
- कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
- मेरिट लिस्ट केवल 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार होगी।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन थी।
- चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।