ब्रेकिंग न्यूज

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन? BJP के 7 सबसे मजबूत दावेदार, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने सबको चौंका दिया! बीजेपी को प्रचंड बहुमत, आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर! अब सबसे बड़ा सवाल – दिल्ली की कमान किसे मिलेगी? मुख्यमंत्री पद की रेस में कौन सबसे आगे? जानिए इस जीत के पीछे की पूरी कहानी!

By Saloni uniyal
Published on

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के सभी 70 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार के चुनाव परिणामों ने दिल्ली की राजनीति का पूरा परिदृश्य बदल दिया है। 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राजधानी में सत्ता हासिल होती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी (आप), जिसने तीन बार सरकार चलाई थी, को अब विपक्ष में बैठना पड़ेगा।

यह भी देखें- Delhi Election Result Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे कब आएंगे? यहां जानें मतगणना की तारीख

दिल्ली में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी बीजेपी

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल चुका था। भाजपा 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी, जबकि बहुमत के लिए सिर्फ 36 सीटों की जरूरत थी। वहीं, आम आदमी पार्टी महज 25 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। कांग्रेस और अन्य दलों का प्रदर्शन इस बार भी निराशाजनक रहा, जिससे साफ है कि दिल्ली की जनता ने बीजेपी को पूरी तरह से समर्थन दिया है।

बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित चेहरे

अब जब बीजेपी को दिल्ली में बहुमत मिल गया है, तो अगला बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस दौड़ में कई बड़े नाम शामिल हैं।

विजेंद्र गुप्ता: वर्तमान में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और रोहिणी से प्रत्याशी।

रेखा गुप्ता: शालीमार बाग से प्रत्याशी और पार्टी में एक प्रमुख महिला नेता।

दुष्यंत गौतम: राष्ट्रीय महामंत्री और अनुसूचित जाति से जुड़े बड़े भाजपा नेता, करोल बाग से प्रत्याशी।

वीरेंद्र सचदेवा: दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, जिन्होंने पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

प्रवेश वर्मा: पूर्व सांसद और नई दिल्ली से प्रत्याशी, दिल्ली में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है।

मनोज तिवारी: सांसद और भाजपा के सबसे बड़े पूर्वांचली चेहरे, दिल्ली में उनके प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता।

आशीष सूद: जनकपुरी से प्रत्याशी, पार्टी में एक मजबूत रणनीतिकार के रूप में देखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें- सरकार दे रही फ्री नल कनेक्शन! जानें कैसे उठाएं इस योजना का पूरा लाभ

दिल्ली में डबल इंजन सरकार का दौर

बीजेपी की इस प्रचंड जीत पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह जनता की भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जीत है। उन्होंने कहा, “अगर आप जनता के साथ बेईमानी करेंगे, तो जनता भी आपको उसी तरह से जवाब देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में अब डबल इंजन की सरकार चलेगी।”

सचदेवा ने आगे कहा, “हम रुझानों का स्वागत करते हैं, लेकिन नतीजों का भी पूरा इंतजार करेंगे। जनता ने सुशासन के लिए वोट किया है, और यह चुनाव आम आदमी पार्टी के कुशासन बनाम भाजपा के सुशासन पर केंद्रित था। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी जैसे बड़े चेहरे भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गए थे और जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है।”

ऐतिहासिक जीत के मायने

इस जीत के साथ ही दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। यह चुनाव केवल सीटों की लड़ाई नहीं थी, बल्कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश भी था। भाजपा की इस जीत को मोदी सरकार की नीतियों और जमीनी स्तर पर किए गए विकास कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। दिल्ली की जनता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उन्हें ईमानदार और सुशासन वाली सरकार चाहिए।

Leave a Comment