ब्रेकिंग न्यूज

Anganwadi Bharti आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट! जानें क्यों बदला नियम

7038 पदों की भर्ती में हजारों महिलाओं की उम्मीदें टूटी! आयु सीमा बढ़ाने की मांग को सरकार ने ठुकराया, लेकिन इसके पीछे की असली वजह क्या है? जानिए इस बड़े फैसले की पूरी सच्चाई और इससे जुड़ी हर अहम जानकारी!

By Saloni uniyal
Published on

प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 7038 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है, जिसमें आयु सीमा में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा आयु सीमा में रियायत देने की मांग को राज्य सरकार ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। शासन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान कोई भी बदलाव संभव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2025: युवाओं के लिए बड़ा मौका! 80,000 रुपये तक की सैलरी, जल्दी करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 8 फरवरी निर्धारित की गई है। प्रदेश में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के बाद नए पद सृजित किए गए थे। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए कैबिनेट द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में आवश्यक संशोधन किए गए थे, जिससे भर्ती का रास्ता साफ हुआ। भर्ती प्रक्रिया के तहत 2 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए थे, जिनकी अंतिम तिथि पहले 31 जनवरी तय की गई थी। हालांकि, नगर निकाय चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी की व्यस्तता के चलते कई इच्छुक महिलाएं अपने दस्तावेज तैयार नहीं कर पाई थीं, जिसके कारण आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 8 फरवरी किया गया।

आयु सीमा में छूट की मांग खारिज

इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस नेता यशपाल आर्य सहित कई नेताओं ने सरकार से आयु सीमा में छूट की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया कि कई महिलाएं, जो 35 वर्ष से अधिक उम्र की हैं, इस अवसर से वंचित रह जाएंगी। उन्होंने सरकार से इस सीमा को 40 से 42 वर्ष तक करने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बड़ी पहल, सम्मान से मरने का अधिकार, कर्नाटक बना पहला राज्य

60 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास सचिव चंद्रेश कुमार ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान कोई परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि 7038 पदों के लिए अब तक 60 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इससे साफ है कि महिलाओं में इस भर्ती को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

Leave a Comment