
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के सिविल के 1600 और पीएससी/आईआरबी में 400 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर 2024 को शुरू हुई थी और पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2024 थी।
UKPSC Police Constable Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले सकते हैं।
यह भी देखें: NEET UG 2025: NTA का नया नियम जारी! चेहरे का मिलान नहीं हुआ तो एग्जाम सेंटर से होंगें बाहर!
एडमिट कार्ड में उपलब्ध जानकारियां
एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी होगी:
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पिता का नाम
- फिजिकल टेस्ट सेंटर का नाम और पता
यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है जैसे नाम, पिता का नाम, या फोटोग्राफ में कोई गलती हो, तो अभ्यर्थी को तुरंत आधिकारिक ईमेल आईडी पर संपर्क करना चाहिए। इसमें सुधार करके नया एडमिट कार्ड भेजा जाएगा।
यह भी देखें: देश के 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट! तेज़ हवाओं के साथ गिर सकते हैं ओले, देखें
Uttarakhand Police Constable Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 8 नवंबर 2024
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 नवंबर 2024
- एडमिट कार्ड जारी: फरवरी 2025
- परीक्षा तिथि: जल्द ही घोषित की जाएगी