ब्रेकिंग न्यूज

SSC GD Constable Admit Card 2025: आज हो सकता है जारी? 4 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा यहाँ करें तुरंत डाउनलोड!

📢 SSC GD कांस्टेबल परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू! 4 फरवरी से एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना – ऐसे करें डाउनलोड, एग्जाम पैटर्न, जरूरी नियम और परीक्षा केंद्र से जुड़े बड़े अपडेट जानें!

By Saloni uniyal
Published on
SSC GD Constable Admit Card 2025: आज हो सकता है जारी? 4 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा यहाँ करें तुरंत डाउनलोड!

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज, 1 फरवरी 2024 को SSC GD Constable Admit Card जारी करने की संभावना है। चूंकि परीक्षा प्रारंभ होने में अब महज दो दिन शेष हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर! महंगे स्कूलों में फ्री RTE एडमिशन

SSC GD Constable Exam Date 2025 कब होगी परीक्षा?

SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। परीक्षा 4 फरवरी, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड (CBT) में होगी।

SSC GD Constable Exam Pattern 2025 कैसा होगा पेपर?

परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित) मोड में होगी, जिसमें कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को निगेटिव मार्किंग से सतर्क रहना होगा, क्योंकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

परीक्षा कुल चार सेक्शनों में विभाजित होगी:

  1. सामान्य बुद्धि और तर्क
  2. सामान्य ज्ञान और जागरूकता
  3. प्रारंभिक गणित
  4. अंग्रेजी / हिंदी

यह भी पढ़ें- नए नियम लागू! एटीएम से कैश निकालने पर बढ़ा चार्ज, इस UPI ID से नहीं कर पाएंगे ट्रांजैक्शन

SSC GD Constable Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

SSC GD Constable Admit Card Download करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘SSC GD Constable Admit Card 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. लॉग इन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

परीक्षा केंद्र पर इन चीजों पर रोक

परीक्षा केंद्र पर कुछ चीजों को प्रतिबंधित किया गया है, जिनका पालन हर उम्मीदवार को करना आवश्यक है।

  1. मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह से वर्जित हैं।
  2. किसी भी प्रकार की किताबें, नोट्स, कागजात या अध्ययन सामग्री परीक्षा हॉल में ले जाना मना है।
  3. कैलकुलेटर, लॉग टेबल और अन्य गणना करने वाले उपकरणों का भी उपयोग वर्जित है।
  4. यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- फरवरी में स्कूलों की छुट्टियों की भरमार! जानें कब-कब रहेगा अवकाश

SSC GD Constable Exam City Slip 2025 कब जारी हुई थी?

एसएससी ने पहले ही 27 जनवरी 2024 को परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना परीक्षा केंद्र नहीं चेक किया है, वे जल्द से जल्द इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना बना लें।

Leave a Comment