
सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चियों के लिए दो प्रमुख बचत योजनाएं चलाई जा रही हैं – सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) और महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate – MSSC) । सुकन्या समृद्धि योजना 2015 से लागू है और यह लंबी अवधि के लिए बनाई गई है, जबकि महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट अप्रैल 2023 में शुरू की गई थी और फिलहाल 31 मार्च 2025 तक ही वैध है।
यह भी पढ़े- मंईयां सम्मान योजना से हटा दिए गए हजारों महिलाओं के नाम! जानें इसकी असली वजह
दोनों योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, लेकिन इनके निवेश विकल्प, ब्याज दरें और अन्य लाभ अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों स्कीम्स में क्या अंतर हैं और कौन-सी योजना किसके लिए बेहतर हो सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत माता-पिता या अभिभावक 10 वर्ष तक की आयु वाली बच्ची के नाम पर खाता खोल सकते हैं। यह खाता अधिकतम दो बच्चियों के लिए खोला जा सकता है, लेकिन यदि जुड़वां बच्चियों का जन्म होता है, तो तीसरी बच्ची के लिए भी खाता खोलने की अनुमति दी जाती है।
कहां खोला जा सकता है खाता? SSY अकाउंट किसी भी डाकघर या अधिकृत बैंक ब्रांच में खोला जा सकता है। यह खाता एक बैंक से दूसरे बैंक या डाकघर के बीच ट्रांसफर भी किया जा सकता है।
निवेश और ब्याज दरें
- न्यूनतम निवेश: ₹250 प्रति वर्ष
- अधिकतम निवेश: ₹1.5 लाख प्रति वर्ष
- वर्तमान ब्याज दर: 8.2% सालाना
- मैच्योरिटी अवधि: 21 वर्ष या बेटी के 18 वर्ष की होने के बाद शादी करने पर समय से पहले निकासी
टैक्स बेनिफिट्स SSY अकाउंट किसी भी डाकघर या अधिकृत बैंक ब्रांच में खोला जा सकता है। यह खाता एक बैंक से दूसरे बैंक या डाकघर के बीच ट्रांसफर भी किया जा सकता है।
निकासी के नियम
- 18 साल की उम्र के बाद आंशिक निकासी संभव है (अकाउंट बैलेंस के 50% तक)
- 21 साल की अवधि पूरी होने पर खाता स्वतः बंद हो जाएगा
- गंभीर बीमारी या अभिभावक की मृत्यु के मामले में समय से पहले निकासी की सुविधा
महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट
महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) एक विशेष योजना है जिसे महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के लिए शुरू किया गया है। इसमें महिलाएं अपने नाम पर या गार्जियन किसी नाबालिग लड़की के नाम पर निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम देशभर के 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध है। MSSC खाता पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है, लेकिन अभी इसे बैंकों में उपलब्ध नहीं किया गया है।
- न्यूनतम निवेश: ₹1,000
- अधिकतम निवेश: ₹2 लाख
- वर्तमान ब्याज दर: 7.5% सालाना
- मैच्योरिटी अवधि: 2 वर्ष (31 मार्च 2025 तक वैध)
निकासी के नियम खाता खोलने की तारीख से 1 वर्ष बाद 40% राशि निकाली जा सकती है। और 6 महीने बाद बिना किसी कारण खाता बंद किया जा सकता है (हालांकि, ब्याज दर 2% कम हो जाएगी) इसके आलावा अकाउंटहोल्डर की मृत्यु, गार्जियन की मृत्यु या गंभीर बीमारी के मामले में प्रीमैच्योर क्लोजर संभव है।
कौन-सी योजना बेहतर है?
विशेषता | सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) | महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) |
---|---|---|
किसके लिए | 10 साल तक की बच्ची के लिए | कोई भी महिला या नाबालिग लड़की |
ब्याज दर | 8.2% सालाना | 7.5% सालाना |
मैच्योरिटी अवधि | 21 वर्ष | 2 वर्ष |
न्यूनतम निवेश | ₹250 | ₹1,000 |
अधिकतम निवेश | ₹1.5 लाख/वर्ष | ₹2 लाख (एक बार) |
टैक्स छूट | हां, सेक्शन 80C के तहत | नहीं |
निकासी के नियम | 18 साल की उम्र के बाद 50% निकासी | 1 साल बाद 40% निकासी |
किसे चुनना चाहिए?
- यदि आप बेटी की लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेहतर है क्योंकि इसमें उच्च ब्याज दर और टैक्स फ्री लाभ मिलता है।
- यदि आप केवल 2 साल के लिए सुरक्षित और अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) एक अच्छा विकल्प हो सकता है।