ब्रेकिंग न्यूज

KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कैसे लें? क्लास 1 से 11 तक के लिए जानें सभी नियम

केंद्रीय विद्यालय (KVS) में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हैं? जानें कक्षा 1 से 11 तक की पूरी प्रवेश प्रक्रिया, लॉटरी सिस्टम, आरक्षण नीति और जरूरी दस्तावेजों की डिटेल्स। जल्दी करें, आवेदन की तारीखें नजदीक हैं

By Saloni uniyal
Published on
KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कैसे लें? क्लास 1 से 11 तक के लिए जानें सभी नियम
KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कैसे लें? क्लास 1 से 11 तक के लिए जानें सभी नियम

केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) देश के टॉप सरकारी स्कूलों में शामिल है और यह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध है। भारत में 1253 से अधिक केंद्रीय विद्यालय (KVS) संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें लाखों छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। केवीएस एडमिशन 2025 (KVS Admission 2025) से जुड़ी पूरी जानकारी यहां दी जा रही है।

KVS Class 1 Admission 2025: कैसे मिलेगा दाखिला?

कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आयु सीमा 6 वर्ष निर्धारित की गई है। यह उम्र 31 मार्च 2025 तक पूरी होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया:

कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर आवेदन भरना होगा।

यह भी देखें: PNB ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट! तुरंत करें ये काम, वरना बंद हो सकता है अकाउंट

चयन प्रक्रिया:

कक्षा 1 में दाखिले के लिए लॉटरी सिस्टम अपनाया जाता है। तीन प्रकार की लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाता है:

  • RTE Lottery: राइट टू एजुकेशन (Right to Education) के तहत एससी (SC), एसटी (ST), ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL), बीपीएल (BPL) और दिव्यांग बच्चों के लिए 25% सीटें आरक्षित होती हैं।
  • दिव्यांग कैटेगरी लॉटरी: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए यह लॉटरी होती है।
  • प्रायोरिटी कैटेगरी लॉटरी: अन्य आवेदकों के लिए यह लॉटरी लागू होती है।

KVS Class 2 से 8 तक एडमिशन 2025

कक्षा 2 से 8 तक एडमिशन के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाती है।

आवेदन प्रक्रिया:

  • इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित केंद्रीय विद्यालय में जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। दाखिला सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा।

चयन प्रक्रिया:

  • अगर आवेदन ज्यादा आते हैं, तो लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयन किया जाता है। प्राथमिकता सूची के अनुसार विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है।

KVS Class 9 Admission 2025: कैसे मिलेगा दाखिला?

कक्षा 9 में एडमिशन के लिए 31 मार्च 2025 तक छात्र की उम्र 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया:

इसमें एडमिशन के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। संबंधित केंद्रीय विद्यालय में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया:

कक्षा 9 में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें हिंदी, गणित (Maths), अंग्रेजी (English), सामाजिक विज्ञान (Social Science) और विज्ञान (Science) से सवाल पूछे जाते हैं।

  • कुल 100 अंकों की परीक्षा होती है, जिसमें हर विषय के लिए 20 अंक निर्धारित होते हैं।
  • परीक्षा का समय 3 घंटे होता है।
  • क्वालिफाइंग मार्क्स:
    • सामान्य श्रेणी के लिए 33%
    • एससी/एसटी/दिव्यांग छात्रों के लिए 25%

यह भी देखें: 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर से कितना बढ़ेगा वेतन? सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी जानकारी

KVS Class 11 Admission 2025: कैसे होगा दाखिला?

कक्षा 11 में एडमिशन के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। लेकिन छात्र को 10वीं के बाद बिना किसी ब्रेक के एडमिशन लेना होगा।

आवेदन प्रक्रिया:

कक्षा 10 का रिजल्ट आने के बाद ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया:

  • साइंस स्ट्रीम: 10वीं में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
  • कॉमर्स स्ट्रीम: 10वीं में कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं।
  • आर्ट्स स्ट्रीम: 10वीं पास सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • केवी स्कूल के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर सीटें बचती हैं, तो बाहरी छात्रों को अवसर दिया जाएगा।

विशेष प्रावधान:

सिंगल गर्ल चाइल्ड (Single Girl Child)

  • कक्षा 1 और 9 में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए विशेष आरक्षण नीति लागू होती है।

सशस्त्र बल और अर्धसैनिक बलों के बच्चों को प्राथमिकता

  • रक्षा (Defense) और अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) के बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है।

ट्रांसफर केस

  • केंद्रीय विद्यालयों में स्थानांतरण प्रमाण पत्र (Transfer Certificate – TC) के आधार पर भी एडमिशन लिया जा सकता है।

यह भी देखें: सरकार ने बदले पासपोर्ट के नियम, अब पहचान के लिए सिर्फ ये दस्तावेज होगा जरूरी!

KVS Admission 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज:

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल)
  • ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (PH Candidates)
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए सेवा प्रमाण पत्र
  • सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए शपथ पत्र

KVS Admission 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • नोटिफिकेशन: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया का नोटिफिकेशन मार्च 2025 में जारी किया जाएगा।
  • एप्लिकेशन फॉर्म: कक्षा 1 के लिए आवेदन ऑनलाइन उपलब्ध होगा, जबकि अन्य कक्षाओं के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • आरक्षण नीति: SC के लिए 15%, ST के लिए 7.5%, OBC-NCL के लिए 27% और विकलांग विद्यार्थियों के लिए 3% सीटें आरक्षित हैं।

Leave a Comment