उत्तर प्रदेश राज्य

UP Home Guard Duty List: यूपी होमगार्ड ड्यूटी लिस्ट 2025 (तैनाती का विवरण) जिलेवार जाँच करें

यूपी होमगार्ड ड्यूटी लिस्ट में उन सभी होमगार्डों की सूची होती है जिनको ड्यूटी के लिए तैनात किया जाता है, आप यूपी होमगार्ड की वेबसाइट पर जाकर UP Home Guard Duty List डाउनलोड कर सकते हैं।

By Saloni uniyal
Published on
UP Home Guard Duty List: यूपी होमगार्ड ड्यूटी लिस्ट 2025 (तैनाती का विवरण) जिलेवार जाँच करें
UP Home Guard Duty List

राज्यों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ एक और सुरक्षा बल कार्य करता है जिसे होमगार्ड कहा जाता है। देश के हर राज्य की पुलिस का अपना अलग-अलग होम गार्ड सुरक्षा बल होता है। इस आर्टिकल में बात करेंगे उत्तर प्रदेश होम गार्ड बल की जिसकी हाल ही में यूपी होमगार्ड ड्यूटी लिस्ट की तैनाती (UP Home guard Duty List) से संबंधित डिटेल्स को जारी किया गया है।

यदि आप अपनी होमगार्ड तैनाती का विवरण ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताई जा रही प्रक्रिया को फॉलो करें। अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम होमगार्ड ड्यूटी लिस्ट की जानकारी को ऑनलाइन चेक करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। यहाँ आपसे अनुरोध है UP Homeguard की डिटेल्स को चेक करने की प्रक्रिया को जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल अंत तक पूरा पढ़ें।

आर्टिकल से संबंधित आर्टिकल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ
आर्टिकल का विषय UP Homeguard ड्यूटी लिस्ट
सत्र 2025
संबंधित राज्य उत्तर प्रदेश
विभाग उत्तर प्रदेश होम गार्ड सुरक्षा
उत्तर प्रदेश होम गार्ड संगठन की स्थापना 6 दिसंबर 1962
उत्तर प्रदेश होम गार्ड संगठन की आधिकारिक वेबसाईट homeguard.up.gov.in
मुख्यालय का पताकमांडेंट जनरल, होम गार्ड्स मुख्यालय,
जेल रोड, लखनऊ, (उ० प्र०), 226005
फ़ोन नंबर 0522-2975170
ईमेल crhq-hg.lu@up.gov.in

UP Homeguard हेतु आवेदन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें

  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले अपने कंप्यूटर / लैपटॉप / मोबाइल में उत्तर प्रदेश होमगार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करें।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Download मीनू के तहत दिए गए डाउनलोड फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस नए पेज पर आने के बाद आपको होमगार्ड /अवैतनिक अधिकारी के पद पर भर्ती हेतु आवेदन – पत्र का प्रारूप का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने फॉर्म एक पीडीऍफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जायेगा। जिसे आप आसानी से प्रिंट कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप होम गार्ड आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर पाएंगे।

यूपी होमगार्ड ड्यूटी लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

यूपी होमगार्ड ड्यूटी लिस्ट चेक करने के लिए आपको यहाँ पर बताई जा रही निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा जो इस प्रकार से है –

  • लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर जाएँ।
  • वेबसाईट पर आने के बाद होम पेज पर दिए गये होम गार्ड तैनाती विवरण मीनू के तहत दिए गये होम गार्ड तैनाती प्रोफाइल के लिंक पर क्लिक करें।
uttar-pradesh-homegard-tainaatee-vivaran
uttar-pradesh-homegard-tainaatee-vivaran
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा ।
  • अब ओपन हुए नए पेज पर वर्ष , माह , होमगार्ड रेजीमेंट आईडी आदि की जानकारी भरकर कैपचा कोड की जानकारी दर्ज करें तथा उसके बाद “Show” के बटन पर क्लिक करें।
up-home-guard-tainaatee-vivaran-online-download
up-home-guard-tainaatee-vivaran-online-download
  • बटन पर क्लिक करने के बाद यूपी होमगार्ड ड्यूटी से संबंधित सभी जानकारी आपके सामने आ जाएगी । जिसे आप “प्रिन्ट करें” के लिंक पर क्लिक कर प्रिन्ट भी कर सकते हैं।

UP Home Guard Duty List 2025 से संबंधित FAQs

होम गार्ड जिलेवार लिस्ट कैसे चेक करें?

जिले वार लिस्ट चेक करने हेतु आप सबसे पहले उत्तर प्रदेश होम गार्ड की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएँ
वेबसाईट पर आने के बाद जनपदवार होम गार्ड्स विवरण के तहत दिए गये चित्र में आप होम गार्ड्स की तैनाती की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश होम गार्ड की वेबसाइट क्या है?

यूपी होम गार्ड की वेबसाइट homeguard.up.gov.in है।

उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

UP होम गार्ड का हेल्पलाइन नंबर 0522-2975170 है।

UP होम गार्ड की सैलरी कितनी होती है?

राज्य सरकार के अनुसार UP होम गार्ड की सैलरी 1 लाख रुपये वार्षिक होती है।

Leave a Comment