
मध्यप्रदेश की लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी योजना ‘लाड़ली बहना योजना’ (Ladli Behna Yojana) के अंतर्गत हर महीने लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। मार्च में इस योजना की 22वीं किस्त (22th installment) महिलाओं के खातों में जमा होने वाली है। हालांकि, इस बार कई जिलों की महिलाओं को योजना से बाहर होने का बड़ा झटका लगा है।
यह भी देखें: EPFO में बड़ा बदलाव! अब PhonePe-Paytm से निकालें PF, ATM से पाएं कैश
किन जिलों में महिलाओं के नाम कटे?
कई जिलों से महिलाओं के नाम योजना से कटने की शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से आगर मालवा, बैतूल, टीकमगढ़ और अन्य जिले शामिल हैं। आगर मालवा के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने एमपी इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी को पत्र लिखकर जानकारी दी कि 58 महिलाओं के नाम समग्र से डिलीट हो गए हैं और 142 महिलाओं के आधार समग्र से डीलिंक हो गए हैं। इसी तरह, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने 169 महिलाओं के नाम समग्र पोर्टल से हटाए जाने की जानकारी दी है।
क्यों कटे महिलाओं के नाम?
जनवरी माह में 3,576 महिलाओं को स्कीम से बाहर कर दिया गया, क्योंकि उनकी उम्र 60 साल से ऊपर हो गई थी। आधार कार्ड में दर्ज उम्र के अनुसार यदि किसी महिला की उम्र 60 साल से अधिक हो जाती है, तो वह योजना के लिए अपात्र हो जाती है। टीकमगढ़ में इसी कारण जनवरी में 2,614 महिलाओं को योजना से बाहर किया गया।
यह भी देखें: RBI FD Rules: एफडी में पैसे जमा करवाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! नए नियमों से बढ़ेगा फायदा
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
- अविवाहित महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।
- जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक है, वे भी अपात्र हैं।
- जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है, उन्हें लाभ नहीं मिलेगा।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या पूर्व सांसद/विधायक हो, वे भी योजना के लिए योग्य नहीं हैं।
- सरकारी पद का लाभ लेने वाले परिवारों की महिलाएं भी अपात्र हैं।
यह भी देखें: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार दे रही ₹23,000 तक की सीधी मदद – जानें नई स्कीम के बारे में
किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?
- मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- केवल विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं पात्र हैं।
- महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- किसी भी वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो।
- जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो, वे पात्र होंगी।
यह भी देखें: दिल्ली में हर महीने ₹2500 पाने का मौका! अभी से कर लें ये जरूरी काम
मार्च में कब आएगी 22वीं किस्त?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च में 10 तारीख से पहले लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त जारी हो सकती है। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है ताकि पात्र महिलाओं के खातों में राशि समय पर पहुंच सके।